दिलजीत दोसांझ और कंगना में ट्वीटर पर छिड़ी भयानक जंग
कंगना और दिलजीत के बीच ज़ुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है.
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल हुईं पर दादियों पर टिप्पणी करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत विवादों में घिर गईं हैं. अब कंगना पर बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी हमला बोल दिया है. कंगना और दिलजीत के बीच ज़ुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है.
Respected MAHINDER KAUR JI ????????
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 2, 2020
Ah Sunn La Ni With Proof @KanganaTeam
Banda Ena V Ni Anna Hona Chaida..
Kush v Boli Turi jandi aa .. pic.twitter.com/Ie1jNGJ0J1
बुधवार को दिलजीत ने किसान आंदोलन में शामिल हुई दादी महिंदर कौर का वीडियो इंटरव्यू शेयर करते हुए कंगना पर निशाना साधा था. दिलजीत ने अपने ट्वीट में कहा, "किसी को इतना अंधा भी नहीं होना चाहिए. कुछ भी बोलती फिरती हो."
Ooo Karan johar ke paltu, jo dadi Saheen Baag mein apni citizenship keliye protest kar rahi thi wohi Bilkis Bano dadi ji Farmers ke MSP ke liye bhi protest karti hue dikhi. Mahinder Kaur ji ko toh main janti bhi nahin. Kya drama chalaya hai tum logon ne? Stop this right now. https://t.co/RkXRVKfXV1
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 3, 2020
इसके बाद दिलजीत पर पलटवार करते हुए कंगना ने कहा, "ओ करण जौहर के पालतू, जो दादी शाहीन बाग में अपनी सिटिजनशिप के लिए आंदोलन कर रही थी, वही बिलकिस बानो किसानों के एमएसपी के लिए आंदोलन करती हुई दिखी. महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं, क्या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने? अब इसे बंद करो."
Tuneh Jitne Logon Ke Saath Film Ki Tu Un Sab Ki Paaltu Hai...?
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 3, 2020
Fer To List Lambi Ho Jaegi Maalko Ki..?
Eh Bollywood Wale Ni PUNJAB Wale aa .. Hikk Te Vajj Sadey
Jhooth bol kar logo ko badhkana aur emotions se khailna woh toh aap achey se janti ho..???? https://t.co/QIzUDoStWs
बात यहीं ख़त्म नहीं हुई इसके बाद दिलजीत ने कंगना को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "तूने जितने लोगों के साथ फ़िल्म की तू उन सब की पालतू है....? फिर तो लिस्ट लंबी हो जाएगी मालिकों की..? ये बॉलीवुड वाले नहीं पंजाब वाले हैं. झूठ बोलकर लोगों को भड़काना और इमोशंस से खेलना वो तो आप अच्छे से जानती हो."
Mai Das riha Tainu EH BOLLYWOOD Wale Ni PUNJAB WALE AA ..
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 3, 2020
2 Dian 4 Ni 36 Sunava Ge..
AA JAAA....... AA JAAA....
Jehda Tu DRAMA LAYA MAINU LAGDA EH PUNJAB WALE HEE KADDAN GE.. HOR KISEY TON LOT V NI AUNA TUSI... AA JAA AA JAA https://t.co/re9OepIWB5
कंगना ने दिलजीत पर हमला करते हुए कहा, "ओ चमचे चल, तू जिनकी चाट चाट के काम लेता है, मैं उनकी रोज़ बजती हूं, ज़्यादा मत उछल, मैं कंगना रनौत हूं तेरे जैसी चमची नहीं जो झूठ बोलूं. मैंने सिर्फ़ और सिर्फ़ शाहीन बाग़ वाली प्रोटेस्टर पे कमेंट किया था, अगर कोई साबित कर देगा, नहीं तो मैं माफी मांग लूंगा."
Aa JAA...
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 3, 2020
Kam Mai Hun Da Ni Karda ..Tuney Kitno ki Chaati Hai Kaam Ke Lie?
Mai Bollywood Mai Strugle ni karta madam..
Bollywood wale aa ke kehnde aa film kar Lao SIR ????
Mai tainu das riha eH BOLLYWOOD WALE NI PUNJAB WALE AA
2 Dian 4 Ni 36 Sune gi.. https://t.co/KSHb45Xpak
दिलजीत ने कंगना को जवाब देते हुए कहा, "तूने कितनों की चाटी है काम के लिए? मैं बॉलीवुड में स्ट्रगल नहीं करता मैडम.. बॉलीवुड वाले आ के कहते आओ फ़िल्म करलो सर."
Related Stories
किसानों का हुआ दमन तो छलक उठा बॉलीवुड का दर्द, जानिए किसने क्या कहा
आंदोलनकारी दादियों पर टिप्पणी करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर लगी क्लास
एक्ट्रेस बिदिता बाग ने कंगना रनौत की 'बातों' को बताया कोरोना वायरस से ज़्यादा ख़तरनाक
कंगना रनौत को करारी चोट, दिलजीत दोसांझ ने जीता बॉलीवुड का दिल