गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
राजनीति के अलावा साहित्य की दुनिया में भी मृदुला सिन्हा का नाम काफी ऊंचा था. वह काफी मशहूर हिंदी लेखिका थीं.
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है. मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रहीं और बीजेपी की प्रभावी नेता थीं. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बीजेपी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिन्हा के योगदान को याद किया. पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मृदुला सिन्हा जी हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी. वो एक कुशल लेखक थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं."
Smt. Mridula Sinha Ji will be remembered for her efforts towards public service. She was also a proficient writer, making extensive contributions to the world of literature as well as culture. Anguished by her demise. Condolences to her family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/EmYWcFEb5g
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2020
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुखद है. उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया. वह एक निपुण लेखिका भी थीं, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा. उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ॐ शान्ति.
गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति
— Amit Shah (@AmitShah) November 18, 2020
बिहार के बेगुसराय से भारतीय जनता पार्टी से सांसद गिरिराज सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. गिरिराज सिंह ने लिखा, "गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा जी के निधन से मन व्यथित है. उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. हमारे माथे पर से एक आशीर्वाद उठ गया. प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें."
गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा जी के निधन से मन व्यथित है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 18, 2020
हमारे माथे पर से एक आशीर्वाद उठ गया।
प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें। pic.twitter.com/3QfvDiK7nY
27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरनगर के छपरा गांव में जन्मीं मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं. राजनीति के अलावा साहित्य की दुनिया में भी मृदुला सिन्हा का नाम काफी ऊंचा था. वह काफी मशहूर हिंदी लेखिका थीं. उनके लेख हमेशा राष्ट्रीय अखबारों में छपते रहे हैं. उन्होंने अपने जीवन में 46 से ज्यादा किताबें लिखी हैं. इतना ही नहीं राजमाता विजयराजे सिंधिया की जीवनी भी सिन्हा ने लिखी थी.
राजनीतिक जीवन की बात करें तो बीजेपी की वरिष्ठ नेता सिन्हा भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं. उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सेंट्रल सोशल वेलफेयर बोर्ड (CSWB) की चेयरपर्सन का पद भी संभाला था. इसके अलावा वे जय प्रकाश नारायण के 'समग्र कांति' का भी हिस्सा रहीं. सिन्हा के पति डॉक्टर राम कृपाल सिन्हा एक कॉलेज में लेक्चरर थे, जो बाद में बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे.